Vishwajeet Kumar “Vishwakiran”

Vishwajeet Kumar "vishwakiran"

जीवन परिचय

विश्वजीत कुमार “विश्वकिरण” साहित्य जगत का एक जाना-पहचाना नाम है। वे किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं।

एक वाणिज्य का विद्यार्थी और बैंक की नौकरी करते हुए विपरीत उनके साहित्य सृजन के शौक को जितनी भी सराहना की जाय बहुत कम है।
वर्ष 1978 में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा वाणिज्य से उत्तीर्ण होने के पश्चात स्नातक की पढ़ाई भी वाणिज्य से किया। पढ़ाई में वे मध्यम श्रेणी के विद्यार्थी रहे। यही कारण है उच्चतर माध्यमिक परीक्षा और स्नातक की परीक्षा दोनों मध्यम श्रेणी से पास किया। स्नातक परीक्षा पास करने के पश्चात वे विधि कॉलेज में प्रथम वर्ष में दाखिला लिया। प्रथम वर्ष के पढ़ाई सत्र में विलम्ब होने और प्रथम वर्ष की परीक्षा समय पर नहीं होने के कारण वे प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं दे पाए क्योंकि तब-तक भारतीय स्टेट बैंक में सहायक के पद पर वर्ष 1985 में नियुक्ति हो चुकी थी। इस तरह से वे द्वितीय वर्ष में विधि का प्रवेश नहीं ले पाये और विधि की पढ़ाई से वंचित रह गए।

घर में चार भाईयों में सबसे बड़े होने के नाते घर की जिम्मेदारी को देखते हुए उन्होंने नौकरी को प्राथमिकता दिया।

साहित्य का शौक उन्हें बचपन से ही था। सर्व प्रथम उनकी रचना “आवाज” समाचारपत्र धनबाद, झारखंड से प्रकाशित हुई थी। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और निरंतर कविता का सृजन करते चले गए। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं आने लगी।


विश्वजीत कुमार “विश्वकिरण” की अब तक की प्रकाशित कृति :-

1) काव्य संग्रह “समय के साथ चलते हुए” प्रकाशन वर्ष 1998.
2) एकांकी नाटक “अब और नहीं” प्रकाशन वर्ष 2001.
3) डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर आधारित पुस्तक “अम्बेडकर दर्शन” प्रकाशन वर्ष 2004.
4) काव्य संग्रह “गांव की ओर” प्रकाशन वर्ष 2020.
5) कहानी संग्रह “इसी माटी में” प्रकाशन वर्ष 2021.
6) उपन्यास “पेंशन” प्रकाशन वर्ष 2023.
उन्होंने “अम्बेडकर बिरसा वाणी” त्रैमासिक पत्रिका का उप संपादन भी कुशलता पूर्वक किया।

हिंदी कविता के साथ-साथ खोरठा में भी कविताएं प्रकाशित।


पुरस्कार:-

1) अंबेडकर फेलोशिप, (साहित्य) नई दिल्ली।
2) संत बाबा गाडगे सेवा, (साहित्य) बोकारो,


वर्तमान में साहित्यिक संस्थाओं में विभिन्न पद को सुशोभित कर रहे हैं:-

1) अध्यक्ष, हिंदी साहित्य भारती, धनबाद ईकाई
2) कोषाध्यक्ष, नवल विहान साहित्य कला-संस्कृति मंच
3) सलाहकार, जोहार! कलमकार मंच, झारखंड धनबाद ईकाई


Contact Info:

Phone: 9431509205
e-mail : bishwajeetkr.sbi@gmail.com
Youtube: https://www.youtube.com/@bishwjeetkr
Facebook : https://www.facebook.com/share/1CDtKfwuv1/


Loading

Author: admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *